न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हनीप्रीत के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं हनीप्रीत के मामा भी मीडिया के सामने आएं हैं। सिरसा में रहने वाले हनीप्रीत के मामा अशोक बब्बर ने कहा है हनीप्रीत पुलिस की गिरफ्त में है और अब सारा सच सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा मीडिया में हनीप्रीत की इंटरव्यू आने के बाद साफ़ हो गया था कि उसकी गिरतारी जल्द हो जाएगी और ऐसा ही हुआ, उसे पुलिस ने पकड़ ही लिया। अब हर सच से पर्दा उठ जायेगा और लोगों को उसके बारे में पता चल जायेगा।
हनीप्रीत के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब सारा सच सामने जायेगा। उसके बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है और यह जल्द पता चल जायेगा सच क्या है और क्या नहीं। वहीं डेरा की सारी हकीकत भी सामने आ जाएगी। आपको बता दें हनीप्रीत का अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोलचाल बंद है। वो जबसे डेरा से जुड़ी एक-एक करके परिवार वाले उससे दूर हो गए। वो राम रहीम के नज़दीक आती गयी और फिर डेरा की सबसे शक्तिशाली शख्स बन गयी। अब देखना होगा पुलिस उससे क्या जानकारी हासिल करती है।

