न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी बाबा की गिरफ़्तारी के बाद इतने दिनों से पुलिस की पहुँच से दूर रही राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत इन्सां को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया|
पहले ऐसी खबरे थी की हनीप्रीत को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है पर पंचकूला के पुलिस कमिश्नर ऐ.एस.चावला ने यह बात साफ़ करदी की हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस की एस.आई.टी टीम ने गिरफ्तार किया है|
हनीप्रीत को जीरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया| उसके साथ एक औरत को भी पुलिस ने हिरासत में लिया|


