ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है। दो किसानों ने खुदकुशी कर ली। मुक्तसर साहिब में एक किसान ने नहर में कूदकर जान दे दी। किसान सुखमिंदर सिंह पर छह लाख रुपये का कर्ज था। वो काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। सरकार ने भी जब अपना वादा पूरा नहीं किया, कर्ज चुकाने का कोई और रास्ता नहीं सूझा तो किसान ने अपनी जान दे दी। वहीं बठिंडा में एक मजदूर किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस किसान पर चार लाख रुपये का कर्ज था i
Watch Video
