न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : रेप के आरोप में 20 जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत नेपाल में नहीं है, वह देश में ही हैl इसकी तस्दीक खुद हनीप्रीत ने किया हैl एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने बताया की उसे कानून पर पूरा भरोसा है और उसको उम्मीद है कि न्याय मिलेगाl मीडिया में सामने आने के बाद हनीप्रीत ने कई खुलासे कियेl लिविंग इंडिया वेबसाइट बता रहा है कि आखिर क्या कहना है हनीप्रीत का :-
राम रहीम की बेटी हनीप्रीत के सात खुलासे
- मीडिया जिस हनीप्रीत के बारे में बता रहा है वह पूरी तरह गलत हैl मीडिया ने मेरे बारे में जो भी कहा जा रहा उससे काफी धक्का लगा हैl मुझे धोखेबाज़ और गद्दार तक कह दिया गयाl
- पिताजी को सजा मिलने के बाद उसकी मानसिक स्थिति काफी ख़राब हो गयी थीl इस कारण वो डिप्रेशन में चली गयी थीl उनकी पंचकूला हिंसा में किसी तरह की भूमिका नहीं हैl
- मैंने सिर्फ एक बेटी होने का फ़र्ज़ निभाया और उनको ही सारी घटनाओं का ज़िम्मेदार बता दिया गयाl मैं टूट गयी थी और इस स्थिति में मैं कोई साज़िश कैसे कर सकती हूंl
- बाप-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठाना निहायत ही घटिया सोच हैl किसी को अधिकार नहीं बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को गन्दा कहेl क्या एक पिता बेटी को प्यार से नहीं छू सकता हैl
- मैं कभी भी फिल्मों में काम करने की इच्छा ज़ाहिर नहीं की थीl मैं हमेशा खुद को कैमरा के पीछे खड़ा होना पसंद करती थीl मैंने जो किया वह पिताजी का आदेश था मेरे लिएl
- डेरे में किसी महिला और लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जाता थाl एक गुमनाम खत से पिताजी को दोषी करार देना गलत हैl आने वाले समय में सब साफ़ हो जायेगा, लोग जान जायेंगे पिताजी निर्दोष हैंl
- डेरे में किसी के शव को दफ़न नहीं किया गया हैl सारे आरोप मनगढंत और बेबुनियाद हैंl जांच में भी डेरे के अंदर से कुछ नहीं मिलाl जांच टीम को किसी शख्स का कंकाल नहीं मिला हैl
आपको बता दें 25 अगस्त को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रधान गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई थीl इसके बाद डेरा समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया थाl इसके बाद से ही हनीप्रीत फरार चल रही थीl


