न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरदासपुर उपचुनाव के प्रचार में पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 7 अक्टूबर को वित्तमंत्री अरुण जेटली गुरदासपुर और पठानकोट में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। लेकिन उससे पहले पार्टियों में वार-पलटवार जारी है। पठानकोट में विजय सांपला ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कैप्टन पर निशाना साधा। इसके साथ ही सुच्चा सिंह लंगाह पर कहा कि पार्टी उन के खिलाफ एक्शन ले चुकी है।
- कैप्टन अमरिंदर पर भी साधा निशाना

