न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चंडीगढ़ में एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस दफा एक महिला पर करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। लोगों के मुताबिक महिला ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रूपये लिया और फरार हो गई। आरोपी महिला किट्टी पार्टियों से औरतों के साथ मेलजोल बढ़ाकर ठगती थी।
हालात यह है कि जब महिला पर ठगी के आरोप लगे तो भी अधिकांश लोग इस पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। बताया जाता है कि महिला ने 10 करोड़ की ठगी की है। उसकी मोहाली और नया गांव में प्रोपर्टी है। ठगी की भनक मिलने पर लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
दूसरी तरफ पीड़ितों ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर 17 में रहने वाली एक महिला पर ठगी के आरोप लगे हैं। हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लिखित शिकायत मिलने पर ही पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करने में सक्षम होगी।
