राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन हमारे लिए महत्त्वपूर्ण : PM मोदी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 148 वें जन्मदिन पर मंगलवार को राजघाट पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 148 वें जन्मदिन पर मंगलवार को राजघाट पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरे राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर उनको भी नमन किया गया।

गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण भारत के दशा की जिक्र करते हुए कहा कि गांव में अभी भी कई लोग खुले में शौच करते हैं। यह स्वास्थ्य के साथ ही वातावरण के लिए भी काफी हानिकारक है। उन्होंने हर घर में एक शौचालय बनाने की वकालत की।

गांधी जी के संपूर्ण स्वच्छता के साथ ही प्रधानमंत्री ने अन्य बातों को भी जिक्र किया और वर्तमान समाज और देश के लिए गांधी दर्शन को सबसे महत्वपूर्ण बताया। दूसरी तरफ गुजरात के पोरबंदर में भी कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपति को नमन किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=fPDkDEv22H8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *