आतंक की दस्तक ? पाकिस्तान की करतूत का पर्दाफास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत में त्योहारों का सीजन शुरू है। पड़ोसियों को उपहारों का लेना देना शुरू है।  लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की नीयत साफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत में त्योहारों का सीजन शुरू है। पड़ोसियों को उपहारों का लेना देना शुरू है।  लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की नीयत साफ नहीं है , त्योहारों पर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है , और भारत में आतंकी गतिविधियों के चलते दहलाने की साजिश रच रहा है।  लेकिन सीमा पर तैनात हमारे देश के जवानो ने पकिस्तान की एक और नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। जब भारतीय सीमा सुरक्षा बल को  कश्मीर के अरनिया सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल  पर 14 फीट लंबी एक सुरंग मिली है। यहां हथियार और खानेपीने का सामान भी बरामद किया गया है।

पंजाब पुलिस को उस समय सबसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उन्होंने पंजाब में दहशत फैलाने वालों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के 7 खुंखार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये ऑपरेशन पंजाब पुलिस, लुधियाना पुलिस, और काउंटर इंटेलिजेंस ने साथ  मिलकर पूरा किया है i

Watch Video

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/946829868830840/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *