बेअदबी मामला: कांग्रेस ने फिर सिखों के जख्मों में नमक छिड़का- मनजिंदर सिरसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बीते समय में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी मामलों की जांच जस्टिस रणजीत सिंह कमेटी कर रही है, और कमेटी ने श्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बीते समय में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी मामलों की जांच जस्टिस रणजीत सिंह कमेटी कर रही है, और कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी अध्यक्ष को पूछताछ के लिए तलब कर दिया | जिसके पर देशभर के सिख समुदाय में रोष है i इसी सिलसिले में दिल्ली में शिरोमणी अकाली दल के राष्टरीय प्रवक्ता मनजिन्दर सिंह सिरसा ने प्रैस कान्फ्रेंस कर इसकी सख्त शब्दों में विरोध दर्ज कराया | उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने जानबूझ कर सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष और सिखों की हाई पावर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को सम्मन भेजकर तलब करने को बेहद निंदनीय करार देते हुए ऐसा किया है| जबकि अगर जांच में सहयोग ही चाहिए था तो इनके पास आकर भी पूछताछ की जा सकती थी पर कांग्रेस की फितरत रही है कि सिखों को कैसे जलील किया जाये |

Watch Video

https://youtu.be/Hk_ulrha_ts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *