ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर उपचुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। आम आदमी पार्टी पंजाब विंग के जनरल सेक्रेटरी लखबीर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से सुजानपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कुलभूषण मिनहास भी कांग्रेस में शामिल हो गए वहीं दीनानगर से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जोगिंदर छिन्ना ने भाजपा का दामन थाम लिया।
> आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
> आप’ के तीन नेताओं ने छोड़ी पार्टी
> लखबीर सिंह और कुलभूषण मिनहास कांग्रेस में शामिल
> जोगिंदर सिंह छिन्ना भाजपा में हुए शामिल
Watch Video
