ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 71वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और ट्वीट कर उनके अच्छी सेहत और लम्बी उम्र की कामना की।
नरेंद्र मोदी के साथ साथ बंगाल से ममता बनर्जी, नितीश कुमार और अन्य राजनेताओ ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्म दिन की बधाई दी|
राष्ट्रपति कोविंद का जन्म एक अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर के परौख गांव में हुआ था| दलित परिवार से आने वाले रामनाथ कोविंद ने राजनीति में अपना बड़ा नाम कमाया| 25 जुलाई 2017 को रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति बने थे|

