ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मीडिया को धमकी देने के बाद चर्चा में आये क़ुरबानी गैंग के बारे में सच्चा सौदा की केयरटेकर विपासना इंसां ने बयान दिया है| विपासना ने कहा हमारा डेरा सच्चा सौदा शुरू से हिंसा के खिलाफ है और हिंसा में विश्वास नहीं रखता|
सिर्फ डेरे को बदनाम करने के लिए कुछ स्वार्थी लोग अपने आप को संगत का ‘कुर्बानी गैंग’ कह कर ये दुष्प्रचार कर रहे है| वो ऐसे किसी भी लेटर की निंदा करती है| डेरे सिरसा की ऐसी कोई गैंग नहीं है| विपासना ने कहा हम सरकार और पुलिस से मांग करते है ऐसे लोगो को पकड़ा जाये और इनका पर्दाफाश किया जाये|
