ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर की एक महिला ने वीडियो के साथ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सुच्चा सिंह के खिलाफ अगल अगल धारों के तहत मामला दर्ज किया है।
> सुच्चा सिंह लंगाह पर मामला दर्ज
> महिला ने बलात्कार का लगाया आरोप
> नौकरी की आड़ में बलात्कार का मामला
> कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
गुरदासपुर की राजनीति में उस समय जोरदार धमाका हुआ। जब सिटी पुलिस गुरदासपुर ने एक विधवा महिला की शिकायत दर्ज की। और पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री और शिरोमणि अकाली दल जिला गुरदासपुर के प्रधान सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर किया। महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका पति जो पुलिस में नौकरी करता था उसका साल 2008 में देहात हो गया था जिसके बाद वो सुच्चा सिंह से नौकरी के सिल सिले में मिली थी। और सुच्चा सिंह ने नौकरी दिलाने की आड़ में महिला के साथ बलात्कार किया। जिसका महिला ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया। वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने सुच्चा सिंह के खिलाफ आईपीटी की धारा 376, 384, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया। दूसरी ओर पुलिस ने मामले को दर्जकर महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।
बता दें कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं है, जबकि पुलिस का कहना है कि वो आगे की तफतीश में जुटी है। वहीं इस मामले को राजनीति से भी जोड़ा जा रहा है क्योंकि इस समय गुरदासपुर लोकसभा हल्के का उप चुनाव हो रहा है और सुच्चा सिंह लंगाह ने इस चुनाव में अकाली दल की कमान संभाल रखी है।
Watch Video
