ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आई दिन किसानों के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही हैं। इस बार संगरुर के एक किसान ने कर्ज के तले आत्महत्या कर रही है। बताया जा रहा है कि किसान के उपर बैंक और सोसाइटी का करीब पांच लाख का कर्जा था i साथ ही एक महीने बाद बेटी की शादी भी थी। और घर में पैसे की तंगी के चलते किसान ने अपनी जान दे दी।
सरकार बनने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों की आत्महत्या को रोकने और कर्ज़ा माफ करने जैसे कई अहम वादे किये थे i जिससे किसानों की सरकार से कुछ उम्मीदें बंधी थी। जिसे पूरा न होते देख i किसान आत्महत्या करने के रास्ते पर निकल पड़े हैं। ऐसे ही एक मामले में किसान गुरमेल सिंह ने कर्ज के दवाब में आकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान पिछले तीन दिनों से लापता था। और उसका शव बुढ़लाडा की नहर में मिली है।
गांव के सरपंच ने बताया कि किसान काफी गरीब था, और उसके उपर बैंक और सोसाइटी का करीब पांच लाख रुपए का कर्ज था। साथ ही एक महीने के बाद किसान की बेटी की शादी थी। और किसान का 12 साल का एक बेटा है। घर में पैसों की तंगी के चलते किसान ने आत्महत्या कर ली।
वहीं किसान के परिवार वालों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। ताकि वे उन पैसों से जीवनबरस कर सकें। दूसरी ओर सरकार रोजाना किसानों के कर्ज को मांफ करने की बड़ी बड़ी बातें तो करती हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी होता हुआ नहीं दिख रहा है।
कर्ज के चलते एक और किसान ने दी जान
किसान के उपर करीब पांच लाख का था कर्ज
एक महीने बाद थी बेटी की शादी
Watch Video
