ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
कल से धान की खरीद शुरु हो रही है लेकिन पंजाब की ज्यादातर मंडियां अभी तक तैयार नहीं है। असुविधाओं के चलते किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
* कल से धान की खरीद पर मंडियां तैयार नहीं
* असुविधाओं से जूझ रही ज्यादातर मंडियां
* ना पीने को पानी ना साफ-सफाई
* मंडी की सड़कें भी टूटी
शनिवार से धान की सरकारी खरीद शुरु हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने आश्वासन तो दिया है कि किसानों को मंडियों में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी लेकिन ये सिर्फ कहने की ही बातें हैं, केवल आश्वासन ही है, क्योंकि ज्यादातर जो मंडियों के हालात हैं, उन्हें देखकर तो यही लगता है कि किसान की मंडियों में खज्जल ख्वारी लाजमी है।
ये तस्वीरे ही देख लीजिए। ये फाजिल्का की अनाज मंडी है। जितनी ब़ड़ी ये मंडी है उतनी ही ज्यादा असुविधाएं हैं। इमारतें खंडहर बन चुकी हैं। शौचालय के हालात ऐसे हैं कि कोई दूर से ही देखें तो पास जाने की हिम्मत ना करे। और तो और पीने के पानी की भी कोई सुविधा नहीं हैं।
इतना ही जिस रास्ते से किसान अपनी फसलें लेकर आएंगे, उस रास्ते की हालत भी बहुत खराब है। सड़कें टूटी हुई हैं। चलो जैसे तैसे किसान मंडियों में फसल लेकर तो आ जाता है। सफाई का इतना बुरा हाल है कि किसानों को अपनी फसल रखने के लिए खुद पहले वहां झाड़ू लगाना पड़ता है।
आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि वो मंडी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। वहीं माक्रेट कमेटी के सचिव ने गंदगी की समस्या को तो सिरे से नकार दिया लेकिन टूटी सड़कों पर सफाई दी। शनिवार से धान की खरीद शुरु होगी। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं लेकिन असुविधाओं के चलते किसानों को समस्याए दो-चार होना पड़ रहा है।
