ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर उपचुनाव मे भाजपा के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने फिर सुनील जाखड़ को बाहर का उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि जाखड़ के लिए गुरदासपुर में जगह नहीं है। साथ ही सलारिया ने अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वो जनता को प्यार करते हैं वैसे ही जनता भी उन्हें प्यार दे रही है। बता दें सलारियां आज भोआ हल्के में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अलग अलग कार्यक्रम के तहत वो लोगों के बीच जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=lkGaL3xgIXc
सुनील जाखड़ पर बरसे स्वर्ण सलारिया
जाखड़ के लिए गुरदासपुर में जगह नहीः सलारिया
सलारिया ने किया जीत का दावा
गुदरासपुर उपचुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। साथ ही विपक्षी उम्मीदवार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने जनता के सामने अपने चुनावी मुद्दों को रखा और विपक्षी पार्टिंयों पर जमकर बरसे। बीजेपी को कांटे की टक्कर दे रही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए सलारिया ने कहा कि वे बाहरी उम्मीदवार हैं। और गुरदासपुर में उनके लिए कोई जगह नहीं है। आगे सलारिया ने कहा कि जिस तरह से वे जनता को प्यार दे रहे हैं| वैसे ही जनता उनसे प्यार कर रही है। ये सारी बाते उन्होंने पठानकोट के विधानसभा हल्का भोआ में जनता के सामने रु ब रु होकर कहीं।
वहीं सलारियों ने अपनी जीत का दावा भी किया। मगर अब देखने वाली बात ये है कि जैसा सलारिया कहे रहे हैं, क्या वैसे ही जनता उन्हें प्यार दे पाती है या नहीं? इसका फैसला तो 15 अक्टूबर को चुनाव परिणाम के साथ हो जाएगा।
