ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेयान स्कूल फिर सुर्खियों में है। लुधियाना में रेयान स्कूल के दो पीटी टीचर्स पर बच्चे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है।
गुरुग्राम के बाद अब लुधियाना में भी रयान इंटरनेशनल स्कूल सुर्ख़ियों में आया है. लुधियाना के जमालपुर इलाके में स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में चौथी कलास के एक 10 वर्षीय छात्र ने स्कूल के दो टीचरों पर बेहरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है|
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन मनसुख का कलास के ही एक छात्र से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों को भी स्कूल बुलाया गया लेकिन उससे अगले दिन स्कूल में दो पी.टी. टीचर्स ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की। कर दी। उधर स्कूल प्रिसिंपल ने बच्चे की पिटाई की बात से इनकार कर दिया है। जबकि बच्चे की पीठ पर पीटने के निशान है। स्कूल प्रबंधन खुद पर लगे आरोपों को नकार रहा है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अगर टीचर ने नहीं मारा तो बच्चे की पीठ पर निशान कहां से आए।
