चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई फैसलों पर लगी मुहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। श्याम प्रसाद मुखर्जी जीवन बीमा योजना शुरु करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी। श्याम प्रसाद मुखर्जी जीवन बीमा योजना शुरु करने का फैसला लिया गया और मंत्रियों के ऐच्छिक कोटे को बढ़ाया गया है। बुधवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर चर्चा हुई। कई फैसलों पर मुहर लगी। कुछ फैसले ऐसे थे जिन्हें जनता के लिए दीवाली का तोहफा भी कहा जा सकता है।

हरियाणा कैबिनेट की इस बैठक में कई फैसलों लिए गए जिनमें एक ये भी था कि पेंशनधारकों की जिस महीने में मौत होगी, उन्हें उस महीने की पेंशन मिल जाएगी। इसके अलावा वेयर हाउसिंग और कोल्ड स्टोरेज के लिए सीएलयू देने की नीति को भी मंजूरी दी गई है।

Watch Video

https://youtu.be/_jP-oP1XenM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *