क्या आपके बच्चे अकेले स्कूल जाते है ? तो हो जाईये सावधान..!

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, अगर आपके बच्चे अकेले स्कूल जाते हैं तो आपको सावधान रहने ही जरुरत है। क्योंकि पंजाब में स्कूल के बाहर…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जी हां, अगर आपके बच्चे अकेले स्कूल जाते हैं तो आपको सावधान रहने ही जरुरत है। क्योंकि पंजाब में स्कूल के बाहर से या रास्ते से बच्चों के गयाब होने की वारदात को रोजना अंजाम दिया जा रहा है। पंजाब के अगल अगल इलाकों से ऐसे दो मामले सामने आए हैं। जिसमें से एक मामले आनंदपुर साहिब का है। जिसमें हर रोज की दोनों भाई सुबह उठे और स्कूल के लिए घर से निकाले i मगर दोनों भाई स्कूल तक नहीं पहुंच पाए i 10 साल का मानव और 6 साल का शिव दोनों हर रोज की तरह साथ में स्कूल के लिए निकले थे i मगर शाम को घर न लौटने पर परेशान मां ने तुरन्त अपने परीवार को इसकी जानकारी दी i जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामले को दर्ज करवाया i

सनातन धर्म स्कूल में पढ़ने वाले दोनों भाई के यू अचानक गायब हो जाने से पुलिस भी हौरान है। वहीं जब स्कूल प्रशासन से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों भाई सोमवार को स्कूल गए ही नहीं थे।

दूसरी ओर पंजाब के बठिंडा इलाके ही खबर है i जहां पर अपहरणकर्ताओं के हौसले इतने ज्यादा थे कि उन्होंने छठी क्साल में पढ़ने वाले सुमिल को स्कूल के मेन गेट से ही किडनेप कर लिया। इन अपराधियों को स्कूल प्रशासन का भी खौफ नहीं था i और न ही स्कूल में लगे सीसीटीवी का i किडनेपर्स ने सफेद रंग की एसेंट में सुनिल को जबरदस्ती किडनेप कर फरार हो गए थे। लेकिन कानून के हाथ से ज्यादा दूर नहीं जा पाए। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही वक्त में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मगर दूसरी ओर का मानव और शिव का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस दिनरात कर आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही इलाके में लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।

Watch Video

https://youtu.be/fHhdVax6SrE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *