ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
अमीर किसानों को ट्यूबवेलों पर सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा HC में जनहित याचिका दायर की गई है| HC ने पंजाब सरकार, पंजाब इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन और PSTCL को नोटिस जारी किया है| याचिकाकर्ता एच.सी अरोड़ा ने कहा है कि पंजाब सरकार कई साल से ट्यूबवैल्स के लिए किसानों को मुफ्त बिजली देती आ रही है| यह सब्सिडी जिसकी प्रतिपूर्ति PSPCL को पंजाब सरकार करती है, वो साल 2016-17 में 6113 करोड़ रुपए को छू चुकी है| अमीर किसान भी इस सब्सिडी का फायदा ले रहे हैं|
एचसी अरोड़ा ने कहा कि अमीर किसान जिनमें प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, मनप्रीत सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद शामिल हैं |
