ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा| पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पार से लगातार फायरिंग जारी है| पाकिस्तान ने इस बार पुंछ सेक्टर और शाहपुर सेक्टर पर बहुत हैवी फायरिंग की और रिहाइशी इलाको और भारती पोस्टो को निशाना बनाया| सुबह करीब सवा आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और भिंबर गली सेक्टर में बिना किसी उकसावे के अचानक छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए।वही भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की है।
भारती जवान इस दुःसाहस का मुँह तोड़ जवाब दे रहे है|

