ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 101 वर्षीय वृद्ध एथलीट मान कौर को चीन ने वीजा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उनको चीन में होने वाली एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने जाना था। ऑकलैंड में अप्रैल में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में सौ मीटर रेस में गोल्ड जीतने के बाद वह चीन में होने वाली चैंपियनशिप के लिए काफी मेहनत कर रही थीं।वीजा रिजेक्ट होने से मान कौर काफी दुखी है।
चीन में एथलेटिक्स चैंपियनशिप
- 101 साल की मान कौर को नहीं मिला वीजा
- चीन में 20वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी
- मन कौर के पास नहीं था आयोजकों का निजी निमंत्रण
101 साल की एथलीट मान कौर वीजा नहीं मिलने के कारण चीन में 20वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी। चीनी दूतावास ने उनके वीजा को यह कहते हुए नकार दिया कि उनके पास आयोजकों का निजी निमंत्रण नहीं है।चंडीगढ़ की कौर ने इस वर्ष ऑकलैंड में हुए विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की दौड़ में अव्वल रही थीं। कौर और सिंह को 24 सितंबर से चीन के रुगाओ में शुरू हुए खेलों में भाग लेना था। कौर को इस टूर्नामेंट के 100 और 200 मीटर दौड़ के अलावा गोला फेंक और भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में भाग लेना था। फिल्हाल विसा नहीं मिलने से यह निराश है |
https://www.youtube.com/watch?v=2NXHr7tcSF0
इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें कनाडा और अमेरिका के दौरे पर जाना था, लेकिन चीन दौरा रद होने से उन्हें कनाडा और अमेरिका के लिए नए सिरे से हवाई टिकट लेना होगा। फिल्हाल कनाडा में कौर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनका नामांकन लॉरियस वर्ल्ड बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ द ईयर 2017′ अवार्ड के लिए भी हुआ है|

