आज मां का सातवां नवरात्र: मां कालरात्रि की पूजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में मां के नवरात्र चल रहे हैं, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मदिंरो में मां के भक्तों का तांता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर में मां के नवरात्र चल रहे हैं, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मदिंरो में मां के भक्तों का तांता तो लगा ही है| चारों तरफ मां के जयकारों की गूंज है| आज मां का सातवां नवरात्र

* पटियाला के काली मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

* नवरात्र का सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा

* पटियाला के काली मंदिर में भक्तों का तांता

* काली मंदिर में होती है मुरादें पूरी- पुजारी

* प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम

मां के नवरात्र का आज सातवां दिन है और भक्त श्रद्धा और प्रेम के साथ मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगते हैं| नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि मां की पूजा की जाती है और इसी बीच पटियाला के माता काली देवी मंदिर में सातवें दिन नवरात्र में लोग दूर-दूर से माथा टेकने आए| मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली..मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज आखरी नवरात्र हैं और इसके बाद कल अष्टमी होगी| पुजारी का कहना है कि ये काफी पुराना मंदिर है यहां पर जो भी मन मन्नत मांगी जाती है वो पूरी होती है|

 

वही मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रशासन की ओर से अच्छे इंतजाम है, हमें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *