ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, क्योंकि इसके नतीजे का सीधा असर पड़ेगा। आने वाले चार नगर निगमों के चुनाव पर पड़ेगा। वही सभी पार्टियां अपनी जीत के दावे कर रही है i सरकार बने हुए करीब छह महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक विकास कार्य कहीं भी शुरू नहीं हुए हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार अपने चुनावी वादे भी अब तक पूरे करने में असमर्थ रही है। सबसे बड़ा मुद्दा किसानो का है जो कर्ज के कारण हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे है, लेकिन अभी तक कोई कर्ज किसनों का माफ़ नहीं हुआ है I
गुरदासपुर में SAD-BJP ने रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में शिरोमणि अकालीदल नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया,प्रेम सिंह चंदूमाजरा ,भाजपा के प्रभात झा,डॉ दलजीत चीमा,भाजपा पंजाब अध्यक्ष विजय सांपला मौजूद हैं ।साथ ही गुरदासपुर उपचुनाव के भाजपा के उम्मीदवार स्वर्ण सलालिया भी रैली में मौजूद है। बता दें कि अकाली दल की और से रैली का आयोजन किया गए है , रैली के माध्यम से गुरदासपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही है। जिसमे SAD-BJP के दिगज नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला रैली मे शामिल सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे ! और 6 महीने की कैप्टन सरकार की नाकामियां बताई !
यही वजह है कि सरकार निगम चुनाव कराने की स्थिति में नहीं है। लेकिन अगर कांग्रेस गुरदासपुर चुनाव हार जाती है तो हालात और बुरे हो जाएंगे। इसे समझते हुए कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी। गुरदासपुर उपचुनाव में सभी पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी !
