गुरदासपुर: भाजपा के पोस्टर और होर्डिंग्स में विनोद खन्ना और कविता खन्ना की तस्वीर नहीं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा जमकर तैयारियां कर रही है। लेकिन साथ ही दिवंगत नेता विनोद खन्ना की अनदेखी भी होती दिख…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 
गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा जमकर तैयारियां कर रही है। लेकिन साथ ही दिवंगत नेता विनोद खन्ना की अनदेखी भी होती दिख रही है। भाजपा के पोस्टर, होर्डिंग्स में ना तो विनोद खन्ना और ना ही उनकी पत्नी की कहीं तस्वीर है।

भाजपा के होर्डिंग्स में विनोद खन्ना की अनदेखी
विनोद खन्ना और उनकी पत्नी तस्वीरों से गायब
चुनाव प्रचार का हिस्सा रहेंगी कविता खन्नाः सांपला
salaria

गुरदासपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। बैठकों का दौर जारी है, वोटर्स को लुभाने की कोशिशें हो रही है। जीत और एकजुटता के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि अकाली दल और भाजपा में भी मतभेद की खबरे सामने आने लगी हैं लेकिन उसके अलावा भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। पठानकोट में भाजपा के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन किया गया। तमाम नेता मौजूद थे। जगह-जगह पार्टी के बैनर, हॉर्डिंग्स लगी थी। सभी बड़े नेताओं की फोटो थी लेकिन विनोद खन्ना और उनकी पत्नी तस्वीरों से गायब थी। और तो और जब नेताओं के सामने विनोद खन्ना का जिक्र किया गया तो वो बात को टालते नजर आए।
होर्डिंग्स से विनोद खन्ना और उनकी पत्नी की गायब तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं लेकिन विजय सांपला का कहना है कि कविता खन्ना भाजपा की नेता है और वो चुनाव प्रचार का हिस्सा रहेंगी

कविता खन्ना का नाम तो जरूर लिया जा रहा है लेकिन कहीं भी अभी तक वो चुनाव प्रचार में दिखाई नहीं दी हैं। कविता खन्ना ने उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसे में इससे पता चलता है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *