भारत-अमरीका मिलकर खत्म करेंगे पाकिस्तान के परमाणु हथियार!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर हमेशा अंदेशा जताया जाता है कि कहीं वो आतंकवादियों के हाथ में ना पड़ जाए।…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर हमेशा अंदेशा जताया जाता है कि कहीं वो आतंकवादियों के हाथ में ना पड़ जाए। लेकिन, चिंता की बात नहीं, भारत-अमरीका मिलकर पाकिस्तान के परमाणु हथियार को नष्ट करेंगे। यह कहना है अमरीका के पूर्व सिनेटर लैरी प्रेसलर का। लैरी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक का सबसे बेहतरीन राष्ट्रपति भी करार दिया है।

लैरी का कहना है कि हाल ही आतंकवादियों को शरण देने के मामले में अमरीका और भारत दबाव देने में सफल हुए हैं। अब दूसरा कदम दोनों देशों को पाकिस्तान के परमाणु जखीरा खत्म करने के लिए उठाना होगा। हालांकि इसके पहले ट्रंप को पेंटागन पर दबाव डालना होगा क्योंकि पेंटागन हमेशा से पाकिस्तान को बढ़ावा देता रहा है। इसी के कारण पाकिस्तान यूएन में भारत पर मनगढंत आरोप लगाता रहता है।

लैरी दो दफा हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्य रहे हैं। वह प्रेसलर संशोधन के लिए भी जाने जाते हैं। इससे 1990 में पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर रोक लगाने में सफलता मिली थी। अपनी किताब में लैरी ने पाकिस्तान के परमाणु हथियार विकसित करने के कार्यक्रम और अमरीका के साथ उसके रिश्ते पर भी काफी कुछ लिखा है। ट्रंप से मदभेद के बावजूद लैरी उन्हें अब तक का सबसे बेहतर राष्ट्रपति मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *