न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पपीता एक ऐसा फल है जो सालों भर बाजार में मिलता है। पपीता किफायती होने के साथ ही काफी फायदेमंद भी है। यह एक ऐसा फल है जो कच्चा होने पर भी इस्तेमाल में लाया जाता है।
पपीते के बीज के भी कई उपयोग हैं जो आपको चुस्त-दुरूस्त बनाने में काफी मददगार होते हैं। तो, फिर देर किस बात की, पपीते में छिपे सेहत के राज के बारे में बताते हैं आपको –
- पपीता खाने से चेहरे पर चमक आती है, अन-इवन स्किन टोन करे दूर।
- पपीते के फेसपैक से आएगी चेहरे पर चमक।
- पपीते के गुदे में शहद या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं फेसपैक।
- पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर है जो मोटापा कम करता है।
- विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है पपीता।
- हर दिन पपीता खाने से बीमारी से मिलेगी निजात।
- पपीता में पाए जाने वाले पोषक तत्व बढ़ाएगी आंखों की रोशनी।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता में करता है इजाफा, पाचन तंत्र को करता है सक्रिय।
- पपीते में मौजूद पाचक तत्व कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए दिलाएगा निजात।
- पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने में करता है मदद।
- अनियमित पीरियड्स को करता है नियमित, खून की कमी करता है पूरी।


