पंजाबी संस्कृति और शानदार एक्टिंग में रची-बसी फिल्म ‘निक्का जैलदार 2’

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एमी विर्क, सोनम बाजवा स्टारर मूवी ‘निक्का जैलदार 2’ (Nikka Zaildar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके पहले ‘निक्का…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एमी विर्क, सोनम बाजवा स्टारर मूवी ‘निक्का जैलदार 2’ (Nikka Zaildar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके पहले ‘निक्का जैलदार’ फिल्म आई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इसके सेकेंड पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। ‘निक्का जैलदार 2’ फिल्म की शुरूआत निक्का और रूप की शादी से शुरू होती है। निक्का एक टीचर से प्यार करता है और पत्नी रूप को दूसरी शादी के लिए परिवार वालों को राजी करने को कहता है।

बस, फिल्म की कहनी इसी पर बेस्ड है कि क्या निक्का दूसरी शादी करने में सफल होता है या नहीं। अगर फिल्म के कलाकारों की बात करें तो सभी ने काफी बेहतर काम किया है। फिल्म में सिनेमैटोग्राफी और लोकेशंस का खासा ध्यान रखा गया है, जिसे देखकर आपको अहसास होगा कि आप पंजाब को काफी करीब से देख रहे हैं। फिल्म के निर्देशक सिमरजीत सिंह हों या म्यूजिक डायरेक्टर गुरमीत सिंह सभी का काम फिल्म में काफी अच्छा रहा है।

अगर फिल्म के गानों की बात करें तो ‘काली जोत्ता’, ‘जट्टी मिली, जट नू’, ‘मेहंदी’ आदि काफी अच्छे बन पड़े हैं। गाना सुनकर आपको गीतकार जनक शमीला, इंदर पंडोरी, हरमनजीत की काबिलियत हर शब्द में सुनने को मिल जाएगी। अगर आप इस फिल्म को देखते हैं तो एक्टिंग के साथ म्यूजिक आपको जरूर पसंद आएगा। दरअसल, पंजाबी संस्कृति में घुली इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसकी आजकल की टाइप्ड मूवी में कमी रहती है।

(ये लेखक के अपने विचार हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *