UNGA में पाकिस्तान ने घायल की फोटो दिखाई तो यूजर्स बोले ‘रहने दो, तुमसे ना हो पाएगा’

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यूनाइटेड नेशनल जेनरल असेंबली (UNGA) में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत का पक्ष रखते हुए पाकिस्तान को आतंकवादियों का…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यूनाइटेड नेशनल जेनरल असेंबली (UNGA) में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत का पक्ष रखते हुए पाकिस्तान को आतंकवादियों का सेफ जोन घोषित कर दिया। स्वराज ने जम्मू-कश्मीर का नाम लिए बिना कहा कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसे कोई नहीं छीन सकता। वहीं पाकिस्तान को आतंकवादियों की शरणस्थली बताते हुए दुनिया से सतर्क रहने की अपील की।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की मलीहा लोढ़ी ने UNGA को संबोधित करते हुए भारत पर आरोप लगाएं। लोढ़ी ने भारत पर एशिया में आतंकवाद फैलाने का आरोप मढ़ा तो पाकिस्तान में होने वाली आतंकी गतिविधियों का जिम्मेदार भी बता दिया। लेकिन हमेशा से झूठ बोलने में माहिर पाकिस्तान ने एक चूक कर दी। दरअसल, लोढ़ी ने भारत पर झूठे आरोप तो लगाए, एक पैलेट गन विक्टिम का फोटो भी दिखाया।

लोढ़ी के फोटो दिखाते ही सोशल मीडिया पर पाक की खिंचाई शुरू हो गई। यूजर्स ने पाकिस्तान को नसीहत दी कि वो झूठा प्रोपेगैंडा बंद करे। ने पैलेट गन से घायल जिस लड़की की तस्वीर दिखाई थी, वो गाजा में घायल हुई थी। 17 वर्षीय घायल लड़की का नाम रावया है और वह फिलिस्तीन की रहने वाली है। वहीं पाकिस्तान के चैनल्स लोढ़ी का पीठ थपथपाने से नहीं चूके, लेकिन सच जानकर सभी खामोश हो गए।

बता दें कि 2014 में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद घाटी में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इस दौरान सेना ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था, जिसका भारत में भी विरोध हुआ था। पाकिस्तान भी भारत को पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी। दरअसल, पाकिस्तान हमेशा से भारत के आंतरिक मुद्दे में हस्तक्षेप करता रहता है, लेकिन इस बार उसका दांव उल्टा पड़ गया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *