Big Boss 11 : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घर, पहले से ज्यादा होगी कंट्रोवर्सी!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : 1 अक्टूबर से ‘बिग बॉस 11’ शुरू हो रहा है। सलमान खान टीजर्स के जरिए दर्शकों को शो के बारे में…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : 1 अक्टूबर से ‘बिग बॉस 11’ शुरू हो रहा है। सलमान खान टीजर्स के जरिए दर्शकों को शो के बारे में थोड़ा-थोड़ा बता भी रहे हैं। लेकिन इतना पक्का है कि इस बार शो में पड़ोसियों की खास भूमिका रहेगी, कैसे, इसके लिए आपको शो देखना पड़ेगा। दूसरी तरफ ‘बिग बॉस 11’ के घर को फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। फोटो देखकर लगता है कि इस बार के ‘बिग बॉस 11’ का घर पहले से बड़ा होगा।

अभी तक फाइनलिस्ट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर ढिंचैक पूजा, टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और सना सईद, भोजपुरी एक्टर रानी चटर्जी, नितिन धीर, नीति टेलर, शिल्पा शिंदे, पर्ल वी पुरी, हर्ष बेनीवाल, अभिषेक मलिक, विक्रांत सिंह राजपूत ‘बिग बॉस 11’ के घर में मेहमान बनकर रहेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी शो में कंट्रोवर्सी की भरमार रहेगी। तो, आप भी इंतजार करें 1 अक्टूबर का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *