न्यूज़ीलैंड की संसद में भारतीय मूल के 3 सांसद

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : न्यूजीलैंड में कल हुए पार्लियामेंट चुनाव में भारतीय मूल के तीन नेता चुने गये हैं। कंवलजीत सिंह बख्शी लगातार चौथी बार चुने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : न्यूजीलैंड में कल हुए पार्लियामेंट चुनाव में भारतीय मूल के तीन नेता चुने गये हैं। कंवलजीत सिंह बख्शी लगातार चौथी बार चुने गये हैं, परमजीत परमार को दूसरी बार जनता ने चुना है। दोनों ही नेशनल पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में थे। जबकि लेबर पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरीं प्रियंका राधाकृष्णन संसदीय पारी का आगाज कर रही हैं। हालांकि सांसद रहे महेश बिंद्रा को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है । बताते चलें कि कंवलजीत सिंह बख्शी न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के पहले और पहले सिख सांसद होने का गौरव हासिल है। बख्सी 2001 में न्यूजीलैंड गये थे और 2008 में पहली बार न्यूजीलैंड की संसद के लिए चुने गये थे। जबकि परमजीत परमार 1995 में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड गईं थी। केरल में पैदा हुई राधाकृष्णन सिंगापुर में पली बढ़ीं, और फाइनली न्यूजीलैंड शिफ्ट कर गईं।

Watch Video

https://youtu.be/R-TQz0JuX7A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *