J&K : उरी में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, तीन-चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना, मुठभेड़ जारी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ शनिवार की रात से जारी है। मुठभेड़ में भारतीय…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में सेना और आतंकियों की मुठभेड़ शनिवार की रात से जारी है। मुठभेड़ में भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। जबकि अन्य आतंकियों को मुंहतोड़ जबाव दे रही है। बताया जा रहा है कि सेना ने तीन से चार आतंकियों को घेर रखा है। दरअसल, शनिवार की रात उरी के कलगही गांव में मुठभेड़ शुरू हुआ। सुरक्षा बलों से घिरने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने जबावी कार्रवाई शुरू की।

भारतीय सेना ने बताया कि इंटेलीजेंस इनपुट के बाद जबावी कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें एक आतंकी मारा गया है। तीन से चार आतंकियों के अभी भी इलाके में मौजूद होने की सूचना है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर रखा है। आतंकियों की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। जिसका जबाव भारतीय सेना दे रही है। सुरक्षा बलों की कोशिश की है, फायरिंग में किसी ग्रामीण को नुकसान ना पहुंचे। ताजा जानकारी मिलने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी रहने की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *