मोहाली: वरिष्ठ पत्रकार के जे सिंह और उनकी मां की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  देश में पत्रकारों पर हो रहे हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे । हाल के दिनों में वरिष्ठ पत्रकार गौरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  देश में पत्रकारों पर हो रहे हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे । हाल के दिनों में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हत्या के बाद त्रिपुरा में शांतनु भौमिक की रिपोर्टिंग के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई थी । इसके बाद शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह की हत्या कर दी गई है । पंजाब के मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरुचरन कौर की हत्या कर दी गई है। दोनों का शव उनके आवास मोहाली स्थित फेज-3, बी-2 से मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। पूर्व मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर ‘हत्‍या’ की निंदा करते हुए लिखा, ”अभी सुना कि वरिष्‍ठ पत्रकार केजे सिंह की उनकी मां के साथ हत्‍या कर दी गई। इस हत्‍या की निंदा करता हूं और अधिकारियों से दोषियों को जल्‍द पकड़ने की अपील करता हूं।

Watch Video

https://youtu.be/u23eh0kAz4k

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *