यात्रीगण, कृपया ध्यान दें, ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले देख लें, कहीं आपका कार्ड ब्लॉक तो नहीं!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि हो सकता है…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि हो सकता है कि अकाउंट में रूपये होने के बावजूद आप टिकट बुक ना कर सकें। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने सुविधा शुल्क को लेकर छह बैंकों के डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। जिस कारण इन छह बैंकों के कस्टमर अब ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

IRCTC ने जिन बैंकों का डेबिट कार्ड ब्लॉक किया है उसमें भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल हैं। दूसरी तरफ इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कार्डधारक ही ऑनलाइन रेल टिकट बुक कर सकेंगे। जिन छह बैंकों का कार्ड बैन किया गया है उन्होंने IRCTC को सुविधा शुल्क में हिस्सेदारी साझा करने से इंकार किया है।

दरअसल, IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुकिंग करने पर शुल्क लगाया जाता है। इसे लेकर बैंकों और IRCTC में तनातनी हो गई। जिसके बाद IRCTC ने छह बैंकों का कार्ड ब्लॉक करने का फैसला कर लिया। लिहाजा आप भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो पहले देख लें, कहीं आपका कार्ड भी ब्लॉक तो नहीं हो चुका है। अगर ऐसा हुआ तो आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *