ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आर-पार और सीआईडी जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाली अभिनेत्री शकीला का निधन हो गया, वो 82 साल की थीं। शकीला कई बीमारियों से पीडित थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने आखिरी सांस ली। शकीला के भतीजे नासिर खान ने फेसबुक पर यह जानकारी दी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘‘बड़े दुख के साथ मुझे बताना पड़ रहा है कि मेरी आंटी शकीला का निधन हो गया है।” बता दें कि शकीला का सितारा 50 से 60 के दशक में खूब चमका था और शकीला पर फिल्माया गाना ‘बाबू जी धीरे चलना’ आज भी लोगों की जुबान पर है।
> बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री शकीला का निधन
> 82 साल में ली अंतिम सांस
> ‘बाबूजी धीरे चलना’ गाने से मिली थी लोकप्रियता
Watch Video
