स्कूल के बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छतो और पीछे लगी सीढ़ीओ पर सफर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों के साथ खिलवाड़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हम कोई न कोई घटना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:

स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों के साथ खिलवाड़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हम कोई न कोई घटना घटित होते हुए देख रहे हैं। गुरुग्राम में हुए हादसे के बाद तो सरकार ने दिशा निर्देश दिए| मगर फिर भी स्कूल संचालको के कानो पर जू तक नहीं रेंग रही है। ऐसा ही एक मामला सोनीपत में सामने आया है। जंहा एक स्कूल के बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छतो और पीछे लगी सीढ़ीओ पर सफर कर रहे है। मगर न तो बस ड्राइवर को इनकी चिन्ता है और न ही स्कूल संचालको को|

जहां बच्चे स्कूल से घर जाते समय बस के पीछे लगी सीढ़ी पर सफर कर रहे है। जिसकी जानकारी बस ड्राइवर को भी है लेकिन वो लगातार बस चलता जा रहा है। इस मामले में संचालक दिलबाग खत्री से बात की गयी तो उसने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और मामले को रफा दफा करने की गुजारिश करने लगा। वहीं दूसरी ओर  जिला उपायुक्त का कहना है कि ये मामला अभी अभी उनके संज्ञान में आया है और वे जल्द ही आगे की कार्रवाई करेंगे।

school vehicle

 

इस मामले में सोनीपत जिला उपायक्त एम् पांडुरंग ने कहा कि सभी स्कूलों को सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव दे दिए गए है फिर भी यदि कोई स्कूल संचालक नियमो की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *