न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कुछ दिनों पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमरीका दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वहीं राहुल गांधी की एक लड़की की साथ तस्वीर सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। दरअसल, उस लड़की ने सोशल साइट पर राहुल गांधी के साथ तस्वीर पोस्ट की थी और देखते ही देखते इसे यूजर्स ने वायरल कर दिया। तस्वीर में राहुल गांधी कोट-पैंट पहने हुए हैं, जबकि वो अक्सर कुर्ता-पाजामा पहनते हैं। इसी कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में मिले होंगे।
तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने साथ-साथ फोटो खिंचवाया है। यह भी हो सकता है कि लड़की ने तस्वीर खिंचाने का आग्रह किया हो। उस लड़की ने फोटो पोस्ट करके राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली विचारकों में रखा है। दरअसल, उस लड़की का नाम नथालिया रामोस है और वो अमेरिकन एक्टर हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। नथालिया के 14 सितंबर को यह फोटो पोस्ट किया और राहुल गांधी को दूरदर्शी और समझदार नेता बताया है।
