आखिर ऐसी क्या मजबूरी हुई कि सिंगर ‘ढिंचैक पूजा’ पिता से मांगने लगी कैश?

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यूट्यूब सनसनी ढिंचैक पूजा अपने पिता से कैश मांग रही है। चौंक गए ना आप, दरअसल, पूजा फिर वापस आ गई हैं…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यूट्यूब सनसनी ढिंचैक पूजा अपने पिता से कैश मांग रही है। चौंक गए ना आप, दरअसल, पूजा फिर वापस आ गई हैं अपने फैन्स के सामने। जी हां, आपने सही सुना, पूजा के नए गाने ‘बापू देदे थोड़ा कैश’ का वीडियो गुरूवार को यूट्यूब पर आ गया। और गाने का लिरिक्स भी गजब है, ‘रॉलेक्स में डायमंड लगवाने को, गुक्की के कपड़े लाने को, गाड़ी में पेट्रोल भरवाने को, दोस्तों को घुमाने को, बापू देदे थोड़ा कैश’। इस गाने को कुछ घंटों में ही करीब 57 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

दरअसल, 2015 से ढिंचैक पूजा का जादू (आतंक भी कह सकते हैं) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ‘स्वैग वाली टोपी’ से पूजा रातोंरात फेमस हो गईं। इसके बाद उनके गाने ‘दारू’, ‘सेल्फी मैंने लेली आज’, ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर’ भी लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं इस साल जुलाई में यूट्यूब चैनल से उनके सारे वीडियो अचानक डिलीट हो गए। जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की बात कही। हालांकि पूजा इस दौरान सामने नहीं आई, एक-दो इंटरव्यू में उसने कहा कि वो जल्द ही वापस लौटेगी। और ‘बापू देदे थोड़ा कैश’ गाने के साथ वो फिर से वापस हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *