हिजबुल का 3 लाख का इनामी आतंकी को भारतीय सुरक्षा बलों ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू और कश्मीर पुलिस को बुधवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब अनंतनाग जिले के बिजबेहारा रेलवे स्टेशन से हिजबुल…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू और कश्मीर पुलिस को बुधवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब अनंतनाग जिले के बिजबेहारा रेलवे स्टेशन से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी आदिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। जम्मू और कश्मीर पुलिस को CRPF और भारतीय सेना के साथ चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में आदिल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आदिल पर 3 तीन लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया जाता है कि अपने एक साथी से मुलाकात के बाद जब वह लौट रहा था तो इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर उसे पकड़ा गया।

आदिल की कई आतंकी हमले में तलाश की जा रही थी। दरअसल पिछले एक सप्ताह में सुरक्षा बलों के साथ लोकल पुलिस को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने अमरनाथ श्रद्धालुओं की हत्या के मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू इस्माइल और एक अन्य को मार गिराने में सफलता मिली थी। दूसरी तरफ आदिल सुरक्षा बलों को जिंदा मिला है। जिससे कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है। आतंकियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है सुरक्षा बल किसी ढिलाई के मूड में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *