BSF ने मार गिराए दो पाकिस्तानी तस्कर, 20 करोड़ की हेरोइन और AK47 रायफल बरामद

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीओपी शाहपुर पर मंगलवार की रात करीब दो बजे BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़ हुई। जिसमें…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीओपी शाहपुर पर मंगलवार की रात करीब दो बजे BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़ हुई। जिसमें दो पाकिस्तानी तस्कर ढेर हो गए, जबकि दो भागने में सफल रहे। BSF के IG मुकुल गोयल ने बताया कि NCB और BSF को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की ओर से हेरोइन तस्करी के साथ घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। जिसके बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसी दौरान मुठभेड़ में दो तस्कर मार गिराए गए।IG मुकुल गोयल ने बताया कि सीमा पर हरकत को देखते हुए जवानों ने तस्करों को ललकारा। जिस पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो तस्कर ढेर हो गए, जबकि अन्य दो भागने में सफल रहे। सुबह तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें 4 किलो हेरोइन, 1 AK47 रायफल, 1 पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 1 पाइप, 20 हजार पाकिस्तानी नगदी और 1 मोबाइल भी बरामद किया गया। इस मामले में भारतीय तस्करों की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *