ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत अकसर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। चाहे बॉलीवुड कोई भी लड़कियों के लिए मर्दों की मानसिकता, हर मुद्दे पर कंगना अपने बयानों से खलबली मचा चुकी हैं। कंगना ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों पर जिस तरह से हमला बोला वो काफी चर्चा में रहा साथ ही बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप के बारे में भी जिक्र किया। अब एक बार फिर कंगना ने बेबाक बयान दिया है। कंगना ने कहा है कि बहुत सी चीजें ऐसी है जो पुरुषों के लिए तो आम है लेकिन अगर वही काम अगर एक महिला करे तो उसे नीच नजरों से देखा जाता है।
कंगना ने इशारों-इशारों में रितिक रोशन का नाम लिए बगैर कहा, ‘यहां पुरुष तो अपने ‘कासानोवा’ बेटों के बारे में जमकर डींगें हांक सकते हैं, लेकिन जब बारी उनकी बेटियों की आती है तो वे उन्हें बिकीनी तक नहीं पहने देते। उनके बेटे इर्द-गिर्द 15 लड़कियां बिकीनी पहनकर घूमें तो चलेगा, लेकिन उनकी बेटी को पुराने विचारों को ही ढो कर चलना पड़ेगा। यह पाखंड नहीं तो और क्या है?’
बॉलीवुड में मर्दों की सत्ता पर वार करते हुए कंगना ने कहा है कि मैं कोई मर्दों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन हां अगर कोई कहे कि मैं एक फेमिनिस्ट हूं तो ये बात सही है। कंगना ने कहा सेक्सुएल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि सेक्स करना मर्दों के लिए तो फन है लेकिन अगर महिला करे तो वो अपराध है। कंगना ने अपनी इस बात को ग्लैमर जगत का कड़वा सच बताया है। कंगना ने आगे कहा कि इंडस्ट्री के मर्द चाहते हैं कि उनके बेटे कैसोनोवा बनें लेकिन वो अपनी बेटियों से उम्मीद करते हैं कि वो बिकिनी भी ना पहनें।
आपको बता दें कि कंगना की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्मो को मिल रहे रेस्पॉन्स से कंगना काफी खुश हैं। हालांकि बॉक्सऑफिस रिपोर्ट देखकर पता चलता है कि ये फिल्म उतने पैसे नहीं कमा पा रही है जितनी की लोगों को इससे उम्मीद थी।
