पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक : किसान कर्जमाफी पर लग सकती है मुहर

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में बुलाई गई है जिसमें कर्ज माफी को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज चंडीगढ़ में बुलाई गई है जिसमें कर्ज माफी को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है| मुख्यमंत्री कै.अमरेंद्र सिंह के विदेश से लौटने के बाद ये बैठक हो रही है| बेशक गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के कारण चुनाव आचार संहिता के चलते पूरे राज्य को प्रभावित करने वाला कोई नया फैसला तो नहीं लिया जा सकता| परंतु कर्ज माफी पर कमेटी की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा के बाद ऋण माफी की मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में ऋण माफी के अलावा शिक्षा से संबंधित अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं :-
*पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज
*किसान कर्जमाफी पर लग सकती है मुहर
*गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *