ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर चल रहे डेरा प्रबंधक रंजीत मर्डर मामले में मंगलवार को सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई| सुनवाई में सीबीआई ने इस मामले को लेकर अपनी बहस पूरी कर ली है और इस मामले की अगली सुनवाई के दौरान अब बचाव पक्ष के वकील सीबीआई कोर्ट में अपनी दलील पेश करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी| बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग ने कहा कि बुधवार को रंजीत मर्डर मामले में अपनी दलील पेश करेंगे| 22 सितंबर को बाबा राम रहीम पर चल रहे पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई होनी है, उम्मीद जताई जा रही है कि इस सुनवाई से पहले डेरा मैनेजर रंजीत मर्डर मामले में फैसला आ सकता है|
* रंजीत मर्डर मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई
*20 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
*CBI की तरफ से बहस पूरी
*अगली सुनवाई में बचाव पक्ष करेगा बहस
