एक लड़की का खौफनाक खत : राम रहीम की अनुयायी सास ने सुहागरात पर बहू का लिया Virginity Test

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम ही नहीं, उसके चेले-चपाटी भी ऐसी-ऐसी हरकतें करते थे, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बार दिल्ली…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी राम रहीम ही नहीं, उसके चेले-चपाटी भी ऐसी-ऐसी हरकतें करते थे, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बार दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने अपनी कहानी बताई है जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा कि धर्म-कर्म की बात करने वाले बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के चेले किस हद तक जा सकते हैं। जी हां, उस लड़की की सास राम रहीम की अनुयायी है और वो अपनी बहू को कुछ ऐसा करने को कहती था, जिसे याद करके वो लड़की आज भी सिहर जाती है।लिविंग इंडिया न्यूज वेबसाइट उस लड़की की पहचान नहीं बताना चाहता है। लेकिन हम आपको आज वो बताना चाहते हैं, जिसे जानना आप सभी के लिए जरूरी है। उस लड़की ने एक खत लिखा है जिसमें उसके साथ हुई सारी खौफनाक घटनाओं का सिलसिलेवार जिक्र है। लड़की ने लिखा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उसका सपना था उच्च शिक्षा हासिल करने की। इसी बीच उसकी शादी हो गई और वो ससुराल पहुंची। सुहागरात को उसकी सास ने सफेद तौलिया दिया, ताकि पक्का हो सके कि उसने अब तक किसी के साथ सेक्स नहीं किया है।

जब वह पति के साथ हनीमून के लिए निकली तब भी सास ने एक सफेद तौलिया दिया था और सख्त हिदायत थी कि वापस लौटने पर वो तौलिया वापस कर दे। हनीमून से जब वह लौटी तो उस पर अत्याचार शुरू हो गया। उसके पति को कहा जाता था कि बिना कंडोम के सेक्स करे, यहां तक कि उसकी पैंटी चेक करके सास पता करती थी कि पीरियड हुआ है या नहीं। कब सेक्स करना है और कब नहीं, इसका फैसला उसकी सास करती थी। मना करने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था, जबकि पति खामोश रहता था।

एक बार सास ने गुरू राम रहीम की आराधना करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी दौरान उसने गुरूग्राम के एक स्कूल में जर्मन पढ़ाना शुरू कर दिया। जब सैलरी आई तो पति ने पूरे पैसे मांग लिए और मना करने पर उसकी बहुत पिटाई की गई। सभी उसे जल्दी से जल्दी बच्चा पैदा करने कह रहे थे। आखिर में वो ससुराल वालों से बचकर मायके में रहने आ गई। लेकिन पति पीछा करते-करते यहां तक आ गया। उसने कहा कि लगता है उसके माता-पिता ने उसे जीबी रोड पर बेच दिया है, इससे वह पूरी तरह टूट गई।

आखिर में उसने ससुराल वालों को जबाव देने का फैसला किया और केस दर्ज करा दिया। इस साल फरवरी को उसने केस दर्ज कराया है और अभी तक जांच जारी है। उस लड़की का कहना है कि लोग सोचते हैं ऊंचे परिवारों को लोग पढ़े-लिखे और संस्कारी होते हैं, लेकिन उसे पता चल गया है कि वहशी दरिंदे हर जगह होते हैं। आज वो बस इस इंतचार में जी रही है कि उसे न्याय मिलेगा। लेकिन कब तक उसे न्याय मिलेगा, इसका अंदाजा ना तो उसे है और ना ही किसी और का। लेकिन इतना पक्का है कि दुनिया आज भी लड़कियों के लिए नहीं बदली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *