बस… एक ट्वीट से बिगबी से नाराज हुए फैन्स, ट्वीटर पर जमकर निकाली भड़ास

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी शालीनता और शिष्टाचार के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट उन पर ही काफी भारी पड़…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अपनी शालीनता और शिष्टाचार के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट उन पर ही काफी भारी पड़ गया। दरअसल, सुपरहिट फिल्म ‘पिंक’ के एक साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक फोटो ट्वीट की, जिस पर जोरदार हंगामा मच गया। यहां तक कि कई यूजर्स तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी भला-बुरा कहने से पीछे नहीं हटे।

हुआ यह कि अमिताभ ने फैन्स के लिए एक फोटो ट्वीट की थी। जिसमें वो फिल्म की सालगिरह पर आयोजित जश्न में शामिल साथियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बस इस ट्वीट के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। कई यूजर्स ने तो अमिताभ बच्चन पर सवाल खड़ा कर दिया। यूजर्स ने सवाल किया कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली फिल्म ‘पिंक’ की कोई महिला कलाकार तस्वीर में क्यों नहीं है।

आपको बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी और एंड्रिया तारियांग ने लीड भूमिका निभाई थी। फिल्म को काफी सराहा गया था और कई अवॉर्डस भी दिए गए थे। लेकिन अमिताभ बच्चन की एक ट्वीट ने इतना हंगामा मचा दिया कि किसी को भरोसा नहीं हो रहा। कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन को सलाह दे डाली कि वो अपना पहला ट्वीट डिलीट करके महिला कलाकारों के साथ वाली तस्वीर ट्वीट करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *