दिवाली तक हो सकते हैं पेट्रोल के रेट कम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश भर में 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद से तमाम चीजों की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। फिलहाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश भर में 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद से तमाम चीजों की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। फिलहाल देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले तीन साल के उच्चतम स्तर पर हैं, जिसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार आलोचना झेल रही है। हालांकि पेट्रोल और डीजल पर भी यदि जीएसटी लागू कर दिया जाए तो स्थितियां खासी बदल सकती हैं।सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव के साथ ही जीएसटी लागू किए जाने की भी वकालत की थी। पेट्रोलियम मिनिस्टर धरमिंदर प्रधान अमृतसर पहुंचे इस मौके पर उन्होंने दिवाली के बाद पेट्रोल के दाम कम होने के संकेत दिए, साथ ही धरमिंदर प्रधान ने कहा की पेट्रोल के दाम जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में होते है वही वह भारत में भी लागु करते है पहले 15 दिन में दामों की रिवीजन होती थी, लेकिन अब हर रोज़ रिवीजन होती है ग्राहकों को देखते हुए ये फैंसला लिया गया है, उन्होंने कहा की जुलाई और अगस्त में जो थोड़े दाम बड़े है वह अमरीका में तूफान आने की वजह से हुआ, उन्होंने कहा की दिवाली तक पेट्रोल के दाम कम होंगे और पेट्रोलियम prduct को जल्द जीएसटी के अंदर लाये जायेगा !

यदि GST लागू हो जाए?

मान लीजिए पेट्रोल पर 12 पर्सेंट जीएसटी लगता है तो वैट और एक्साइज ड्यूटी समाप्त हो जाएंगे और डीलर कमिशन लगाने के बाद भी राजधानी में करीब 38 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल की बिक्री होगी। यही नहीं पेट्रोल पर जीएसटी 18 फीसदी भी कर दिया जाए तो यह कीमत 40 रुपये के करीब ही होगी। जीएसटी के अधिकतम स्लैब 28 पर्सेंट को यदि पेट्रोल पर लागू किया जाए तब भी कीमत 44 रुपये के करीब होगी, जो मौजूदा रेट से बहुत कम होगा।

> पेट्रोल को जल्द ही लाया जाएगा GST के अंतर्गत

> दिवाली तक हो सकते हैं पेट्रोल के रेट कम

> जीएसटी लागू हुआ तो सिर्फ 38 रुपये में मिलेगा पेट्रोल

WATCH VIDEO

https://youtu.be/PecQibptmoY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *