ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
राम रहीम को सज़ा सुनाने वाले सी.बी.आई कोर्ट के जज जगदीप सिंह की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है| उनकी सुरक्षा की समीक्षा समय समय पर की जा रही है|
जज जगदीप सिंह को सफारी बुलट-प्रूफ गाडी दी गयी है| सूत्रों के अनुसार उसकी सुरक्षा में 60 जवान शामिल है| 4 से 5 गाड़ियों का काफिला उनके साथ चलता है| उनकी पूरी सुरक्षा का जिम्मा डीएसपी राजेश फोगाट के हाथ में है | सी.बी.आई कोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है|
