चुनावी रंजिश में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, 8 गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चुनावी रंजिश को लेकर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है जहां…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : चुनावी रंजिश को लेकर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है जहां के गांव पलवली में रविवार की रात आतंक का नंगा नाच देखने को मिला। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में 27 नामजद समेत एक दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि रविवार की रात करीब 9.30 बजे गांव के सरपंच का पति बिल्लू और उसके साथी श्रीचंद के घर में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई कई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। मरने वालों में राजेंद्र प्रसाद (55), ईश्वर चंद (40), श्रीचंद (61), नवीर (36) और देवेंद्र (35) शामिल हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास दिलाया है कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *