राख में तब्दील हुई कपूर खानदान की यादें, ऐश्वर्या से लेकर दूसरी हेरोइन के कपड़े जले

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कपूर खानदान पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई के चेंबूर स्थित मशहूर आरके स्टूडियो आग की चपेट में आकर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कपूर खानदान पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई के चेंबूर स्थित मशहूर आरके स्टूडियो आग की चपेट में आकर राख हो गया है। दरअसल, शनिवार को एक रियलिटी शो की शूटिंग स्टूडियो में हुई थी। इसके बाद देर रात करीब 2.20 बजे स्टूडियो में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

 

आग लगने के बाद घटनास्थल पर 6 दमकल एवं पानी के टैंकर भेजे गए थे। व्यस्त इलाका होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आई। बता दें कि स्टूडियो में राज कपूर के अलावा उनके भाईयों और अगली पीड़ी के सदस्यों ने कई फिल्में बनाई है। आरके स्टूडियो बॉलीवुड फिल्म इतिहास में एक खास स्थान रखता है और उसके जल जाने से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।

साल 1948 में इस स्टूडियो को शोमैन राजकपूर ने स्थापित किया था। आग लगने से राजकपूर के बेटे और एक्टर ऋषि कपूर काफी दुखी हैं। वो खुद वहां पहुंच गए और आग बुझाने की जानकारी लेते रहे, लेकिन उनकी आंखों के सामने कपूर खानदान की सारी यादें राख हो गईं। इस घटना के बाद ऋषि कपूर ने ट्वीट करके दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका सबकुछ छिन गया है।

आरके बैनर तले बनने वाली फिल्में ‘आग’, ‘बरसात’, ‘बॉबी’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘आवारा’, ‘श्री 420’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’ समेत दूसरी फिल्मों की शूटिंग हुई थीं। आरके बैनर के आखिरी फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ की शूटिंग भी इसी स्टूडियो में हुई थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और राजेश खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *