न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा इंटरनेशनल लेवल पर भी बरकरार है। रविवार को अमेरिका में हुए Emmy Awards नाइट में सारी निगाहें प्रियंका पर टिक गई। जैसे ही प्रियंका रेड कार्पेट पर उतरीं, उनका अंदाज देखकर वहां मौजूद सारे लोग वाह-वाह कर उठे। लेकिन एक गलती भी हुई जिसके कारण प्रियंका के फैंस भड़क गए।
दरअसल, 69वें एमी अवॉर्ड समारोह में रेड कार्पेट पर फीदर्स ड्रेस में उतरीं प्रियंका ने महफिल लूट ली। इस ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही थीं। लेकिन एक चूक हुई, हुआ यह की एनाउंसर ने प्रियंका का नाम लेने में गलती कर दी। एनाउंसर ने प्रियंका तो सही बोला, लेकिन ‘चोपड़ा’ की जगह ‘चोपा’ का उच्चारण कर दिया। इसके बाद उनके फैंस भड़क गए और अवॉर्डस वालों की क्लास ले ली।
‘क्वांटिको’ टीवी सीरीज में काम करके इंटरनेशनल लेवल पर फेमस हो चुकीं, प्रियंका 2016 में भी एमी अवॉर्डस में शामिल हुई थीं। उस दौरान उनके ड्रेस की भी खूब चर्चा हुई थी। लोगों ने प्रियंका को ट्रोल भी कर दिया था। आपको बता दें कि इसी साल मई में प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू मूवी ‘बेवॉच’ रिलीज हुई थी।



